फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man beaten with slippers for not giving cock for free, video viral

Lalitpur News: फ्री में मुर्गा न देने पर युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 13 Aug 2023 01:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 13 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten with slippers for not giving cock for free, video viral
थाना मड़ावरा के ग्राम चांदौरा से गुरयाना के बीच पुलिया के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुर्गा बेचकर बाइक से जा रहे युवक को रास्ते में रोककर दो लोगों ने जूते-चप्पलों से पीट दिया। इसका वीडियो वहां से गुजर रहे एक युवक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने फ्री में मुर्गा देने से मना किया था।
वीडियो में एक युवक को दो लोग पकड़कर सरेआम गाली गलौज करते हुए जूते-चप्पलों से पीट रहे हैं। युवक अपने आप को बचाने का प्रयास कर रहा है लेकिन आरोपी उसे मारते जा रहे। आरोपी बेखौफ दिख रहे हैं। यह घटना वहां से गुजर रहा एक युवक जब अपने मोबाइल में रिकार्ड करने लगा तो आरोपी उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो थाना मड़ावरा के अंतर्गत चांदौरा से गुरयाना के बीच पुलिया के पास का है।
विज्ञापन

पीड़ित सुजान अहिरवार निवासी ग्राम धवा ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह बाइक से गांव-गांव जाकर मुर्गा बेचकर गुजारा करता है। 11 अगस्त की शाम को वह मुर्गा बेचकर ग्राम डोंगरा से आ रहा था। रास्ते में ग्राम चांदौरा के पास रहीश राजपूत और उत्तम निवासी ग्राम सिंगरवारा ने अपने एक साथी के साथ उसकी बाइक को रोक लिया और फ्री में मुर्गा मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने फ्री में मुर्गा देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर जूता-चप्पल उतारकर पीटा। जान से मारकर जामनी बांध में फेंक देने की धमकी भी दी। इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


सरेआम युवक के साथ जूते-चप्पलों से पीटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-जयप्रकाश चौबे, प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed