फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young generation forgets Holi traditions

होली की परंपराओं को भूलती युवा पीढ़ी

Sat, 29 Feb 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Young generation forgets Holi traditions
ललितपुर। हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में होली का भी विशेष महत्व है। लोग बेहद उत्साह से परंपरा का निर्वहन करते थे। लेकिन, समय बदलने के साथ-साथ युवाओं के बीच से होली दूर होती जा रही है। पहले रंगों के त्योहार में शामिल होने के लिए युवाओं के बीच होड़ मचती थी, लेकिन वर्तमान में य़ुवा रंगों से दूरियां बना रहे हैं। समय का बदलाव हुआ तो अब त्योहार के मनाने का तरीका भी बदल गया। व्यस्तता भरी जिंदगी व आधुनिकता के इस युग में युवा अपनी परंपरा व संस्कृति भूलते जा रहे हैं। होली का मतलब सिर्फ गुलाल लगाने भर से रह गया है। युवाओं का कहना है कि अब उन्हें रंगों से खेलने में ज्यादा रुचि नहीं रहती।
विज्ञापन

होली को लेकर अब उतनी रुचि नहीं रही, पहले छोटे में होली बड़े ही उत्सुकता के साथ खेलते थे। लेकिन, अब रंगों से खेलना बोरिंग लगता है। फिजूल में विवाद भी हो जाते हैं। इसलिए न ही किसी को रंग लगाते हैं और न किसी को लगाने देते हैं।
विज्ञापन

- प्रज्ञा पाल
अब रंगों से होली बहुत ही कम खेली जाती है। ज्यादातर गुलाल से ही मौज- मस्ती काफी हो जाती है। क्योंकि, बाजार में केमिकल मिले रंग बिकने लगे हैं। इसके प्रभाव से चेहरा खराब होने की संभावना होती है, इसलिए गुलाल से ही होली खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नेहा
बचपन में पहले हम अपने मित्रों के साथ होली को बहुत ही उत्साह के साथ मनाते थे। लेकिन, समय के साथ रंगों से खेलना बिल्कुुल भी अच्छा नहीं लगता।
- अरविंद मिश्रा
इस बार की होली हम उनके साथ मनाएंगे, जिनका अपना कोई नहीं है। कोशिश करुंगा कि उनकी गुलाल और रंगों के साथ ही उनके जीवन में रंग भर सकूं।
- शाश्वत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed