फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   You can plant plants in the garden according to your constellation

Lalitpur News: वाटिका में अपने नक्षत्र के हिसाब से रोप सकेंगे पौधे

Mon, 22 Jul 2024 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
You can plant plants in the garden according to your constellation
ललितपुर। पौधरोपण में आम जनमानस को जोड़ने के लिए प्रशासन ने नई पहल की है। नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी और डीएम अक्षय त्रिपाठी ने लोगों से अपने पैदा होने वाले नक्षत्र के अनुसार एक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण की अपील की है। इसके अलावा लोगों को गृह दशा शांत करने के लिए नवगृह वाटिका लगाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

जनपद में पहली बार आम लोगों की रुचि के अनुसार पौधरोपण कराने का निर्णय लिया है। इसमें नई बस्ती में स्मृति वन की स्थापना की गई है। इसमें लोग अपने पूर्वजों के नाम वृक्षों का रोपण कर सकते हैं। साथ ही लोग अपने पैदा होने नक्षत्र के अनुसार पेड़ लगा सकते हैं। इसकी सूची भी जिला प्रशासन ने जारी की है कि किस नक्षत्र के लिए कौन सा पेड़ लगाना शुभ होता है। इससे लोग कुंडली के अनुसार पौधरोपण कर अपने नक्षत्र को बल प्रदान कर सकें। सभी 27 नक्षत्रों के अनुसार अलग-अलग पौधों का रोपण किया जाता है। इसी प्रकार, लोगों को गृह शांति के शास्त्रों में नवगृह वाटिका लगाने को उल्लेख किया है। इससे प्रशासन ने प्रसारित किया है। शास्त्रों के अनुसार सूर्य के लिए आक, चंद्र लिए ढाक, मंगल के लिए खैर, बुद्ध के लिए लटजीरा, बृहस्पति के लिए पीपल, शुक्र के लिए गूलर, शनि के लिए शमी, राहु के लिए दूब व केतु के कुश लगाना शुभकर होता है।
विज्ञापन


नक्षत्र का नाम- पौधे का नाम
अश्विनी - कुचिला
भरणी - आंवला
कृतिका - गूलर
रोहिणी - जंबू
मृगशिरा - खैर
आद्रा - काला तेंदू
पुनर्वसु - बांस
पुष्य - पीपल
आश्लेषा - नागकेसर
मघा- बरगद
पूर्व फाल्गुनी- ढाक
उत्तर फाल्गुनी - पाकड़
हस्त - रीठा
चित्रा - बेल
स्वाती - अर्जुन
विशाखा- कआई
अनुराधा - मौलश्री
ज्येष्ठा - चीढ़
मूला - साल
पूर्वाषाढ़ा - जलवेतस
उत्तराषाढ़ा - कटहल
श्रवण - मदार
धनिष्ठा- शमी
शतभिषक- कदंब
पूर्व भाद्रपद- आम
उत्तर भाद्रपद- नीम
रेवती - महुआ

आपने जिस नक्षत्र में जन्म लिया है, उसी नक्षत्र के अनुसार अपने घर के आसपास या आंगन में मां के नाम एक पौधा लगा सकते हैं। इससे पर्यावरण भी शुद्ध होगा और उस ग्रह से शांति भी मिलेगी। जगह ज्यादा हो तो पूरे परिवार के लोग जिनका जो नक्षत्र हैं, उनके अनुसार पौधारोपण कर सकते हैं। - अमृत त्रिपाठी, नोडल अधिकारी, सीईओ बीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ग्रह शांति के लोग नवग्रह वाटिका लगा सकते हैं। इससे ग्रह शांति के साथ पर्यावरण भी शुद्ध होगा। प्रत्येक ग्रह के लिए अलग पौधा लगाने को प्रावधान है। इसके अलावा अपने पूर्वजों की याद में स्मृति वाटिका में पेड़ लगा जा सकते हैं। इन पौधों की देखभाल और संरक्षण नगर पालिका, उद्यान विभाग करेगा। - अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed