{"_id":"61aa6f8cbeb81168010c1c85","slug":"yoga-wellness-centre-ib-proving-benificial-for-health-lalitpur-news-jhs2101450152","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से बिना दवा खाए बीमारियों से निजात पा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से बिना दवा खाए बीमारियों से निजात पा रहे लोग
विज्ञापन
योग की जानकारी देता योग प्रशिक्षक
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में योगा वेलनेस सेंटर स्वास्थ्य के लिए फायदे मंद साबित हो रहा है। सेंटर से जुड़कर लोग बिना दवा खाकर भी लोगों की वर्षों पुरानी बीमारियों से निजात पा रहे हैं। इसका नतीजा योगा वेलनेस सेंटर में बढ़ रही भीड़ को देखने से लगाया जा सकता है।
जनपद में योग के माध्यम से बीमारियों व अन्य शारीरिक समस्याओं से राहत के लिए दो योग वेलनेेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनमें एक जिला अस्पताल के राजकीय होम्योपैथिक व दूसरा सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आजादपुरा में संचालित हो रहा है। राजकीय होम्योपैथिक जिला चिकित्सालय में संचालित योग वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक रामू कांत ने बताया कि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में सुबह आजाद बाल क्रीड़ास्थल में पहुंचने वाले लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। ओपीडी के समय पहुंचने वाले मरीजों को रोगानुसार योगिक क्रियाएं योग वेलनेस सेंटर में कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि रोगियों को योगिक क्रियाएं करने से लाभ हो रहा है। इससे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में 20-25 मरीज सेंटर आते हैं। विभिन्न रोगों के मरीजों को आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सक यौगिक क्रियाएं करने की सलाह देते हैं।
चिकित्सकों का मानना है कि दवा के साथ यौगिक क्रियाएं करने से मरीज का मर्ज जल्दी ठीक हो जाता है। कई लोग ऐसे भी हैं जो प्रतिदिन यौगिक क्रियाएं कर रहे हैं और बिना दवा के भी स्वस्थ हो रहे हैं। इनमें मधुमेह, सर्वाइकल, कमर दर्द, जुकाम आदि रोग शामिल हैं। यौगिक क्रियाएं करने वाले लोग मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक स्वस्थ रहते हैं। यही वजह है कि योग करने वाले लोगों में चिंता और अवसाद की समस्या भी कम होती है। घर में रहने वाले व्यक्ति खासतौर महिलाओं में चिंता और अवसाद की समस्या अधिक होती है। इस नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें पार्क में प्रतिदिन घूमना चाहिए। इससे धीरे-धीरे चिंता और अवसाद कम होता है। सभी सुबह 20 से 30 मिनट योगासन व प्राणायाम अवश्य करें।
विज्ञापन
टीबी अस्पताल में कार्यरत सौरभ जैन ने बताया कि गर्दन व पीठ में दर्द लंबे समय था। चिकित्सकों ने योग करने की सलाह दी। इसके पश्चात योग वेलनेस सेंटर में दिखाया। यहां पर योग करने से आराम मिला। शरीर में स्फूर्ति भी महसूस करने लगे हैं।
वहीं, मोहल्ला घुसयाना मोती मंदिर के पास रहने वाले अरुण कुमार ने बताया कि वजन बढ़ने से काफी परेशान थे। चिकित्सकों ने बताया कि वजन बढ़ने से कई बीमारियां हो सकती है। योग क्रियाएं करने पर आठ किलोग्राम वजन कम किया है।