फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Workers unite for election

चुनाव के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

Thu, 11 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Workers unite for election
ललितपुर। विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने एमएलसी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ग्राम रौंड़ा स्थित फार्म हाउस में डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आम जनता के बीच काम करने वाली महिला रमा निरंजन को विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया है। उनके पति डा. आरपी निरंजन की भावनाएं समाजवादी पार्टी से जुड़ी हैं। पार्टी नेता व कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव में जुट जाएं तो शत-प्रतिशत वोट सपा को मिलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सभी से मतभेद भुलाकर चुनाव में रमा निरंजन को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान प्रत्याशी रमा निरंजन के पति डा. आरपी निरंजन ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस दौरान विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की कमेटियां बनायी गईं और कार्यकर्ताओं को ब्लाकवार जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद प्रत्याशी रमा निरंजन के पति डा. आरपी निरंजन के विशिष्ट आतिथ्य व पार्टी जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला  पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व स्थानीय निकाय के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खिलान सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव, पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख यादवेंद्र सिंह यादव, दीवान विक्रम सिंह लोधी, रामजीवन यादव, गिरधारी यादव, बालकृष्ण नायक, रमेश फौजी, गिन्नी राजा, गौरीशंकर सोनी, रामविलास रजक,


लीलाधर दुबे, ज्योति कल्पनीत सिंह लोधी, महेंद्र सिंह बुंदेला, रूप सिंह यादव भूरे, श्रीराम यादव, नेपाल सिंह यादव, आशिफ कुरैशी, कुंदन पाल, राजेश सोनी, अतुल निरंजन, महेंद्र यादव, फूलसिंह यादव, उदय प्रताप गुड्डू यादव, फूलसिंह यादव, गुड्डू तिवारी, शरीफ कुरैशी, श्रीराम रजक, कृष्णस्वरूप निरंजन, आधार यादव, कैलाश लोधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed