फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Worker's body found hanging in the forest

जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

Sun, 06 Mar 2022 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Worker's body found hanging in the forest
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां में पहाड़ी के पीछे जंगल में एक मजदूर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर नाराहट थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मालथौन, हाल नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराकलां निवासी खिलान (48) पुत्र भोले सहरिया शुक्रवार को सुबह वह अपने खाते से रुपये निकालने के लिए मालथौन गया था। इसके बाद दोपहर में करीब तीन बजे वह अपने गांव डोंगराकलां लौटा, लेकिन वह शराब के नशे में था। जिस पर उसकी पत्नी मलीदा ने उससे नशे में होने की बात कहकर सोने के लिए कहा, लेकिन वह सोया नहीं और शौच को जाने की कहकर गांव में पहाड़ी के पीछे जंगलों में चला गया। जब वह करीब डेढ़ घंटे तक घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी व बच्चे उसे खोजने के लिए जंगल में गए, जहां खोजबीन करने पर एक पेड़ पर तार के फंदे पर उसका शव लटका मिला। जानकारी मिलने पर डोंगरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे हैं और वह मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed