फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   worker must work for strenghten booth

बूथ स्तर पर यूथ को मजबूत करने की दिशा में करें कार्य

Mon, 27 Sep 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
worker must work for strenghten booth
मनोनीत जिलाध्यक्ष तिलक यादव का स्वागत करते पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव की दोबारा ताजपोशी होने पर रविवार को पार्टी कार्यालय में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस बार दोनों सीटों पर सपा का परचम फहराना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि सपा ने वर्ष 2012 में सरकार बनते ही प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पांच वर्ष के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य हुए वह आज भी मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव में समयावधि कम है। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनावी कार्यों को जमीनी स्तर तक करने में जुट जाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। राजनैतिक दल सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ स्तर तक यूथ को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों से जन-जन को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार आने पर बिजली की 300 यूनिट फ्री की जाएगी। व्यापारियों को राहत व सुरक्षा पहुंचाने के लिए नई नीतियां बनाई जाएंगी। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, फूलसिंह नन्ना, यादवेंद्र दादा, प्रेमनारायण शुक्ला, दशरथ सिंह, कैलाश यादव, ज्योति लोधी, जितेंद्र सिंह, अनिल अडजरिया, रमेशसिंह यादव, स्वामी यादव, जगदीश कंचन, कृष्णस्वरूप निरंजन, खुशीलाल राजपूत, सरफराज अली, शिशुपाल सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश झोजिया, निशांत जैन, शेर सिंह, रामजीवन, रामदास श्रोतीय, विनोद रैकवार, उदय सिंह, ओमकार वर्मा, मानसिंह यादव, प्रदीप जैन, शत्रुघन यादव, आशीष, ह्रदेश मुखिया, विजय यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, गीता मिश्रा, सुनील तिवारी, शक्ति बाल्मीकि, अखिलेश साहू, अमर सिंह, कैलाश कुशवाहा, गिरधारी यादव, रामविलास रजक, भरत, धर्मेंद्र कुशवाहा, शेर सिंह यादव, जयपाल सिंह, प्रभु, नीलेश झा, लक्ष्मी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed