फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Work will not stop on crusher, new 11 KV power station built

Lalitpur News: क्रशर पर बंद नहीं होगा काम, 11केवी का नया बिजलीघर बना

Thu, 19 Jan 2023 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Work will not stop on crusher, new 11 KV power station built
ललितपुर। जनपद में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह ने नई पहल की है। विद्युत व्यवस्था के अभाव में परेशान होने वाले क्रशर संचालकों के लिए बांसी में 11 केवी बिजली घर स्थापित किया गया है। इससे क्रशर संचालकों को काफी राहत मिलेेगी।
विज्ञापन

ग्राम लखनपुरा में 15-20 क्रशर संचालित होते हैं। लेकिन विद्युत व्यवस्था खराब होने के कारण इनमें से अधिकांश बंद होने के कगार पर पहुंच चुके थे। जबकि कुछ क्र शर जनरेटर से संचालित किए जाते हैं। इस कारण से क्र शर संचालन में मुनाफा कम और घाटा अधिक हो रहा था।
विज्ञापन

क्रशर संचालकों की परेशानी को देेखते हुए डीएम ने विद्युत वितरण उपखंड-बांसी में 11 केवी का अलग बिजलीघर स्थापित किया गया है। इस बिजली घर से क्र शर के संचालन को अधिक से अधिक बिजली मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद इस क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। जिससे खनिज विभाग के साथ साथ विद्युत विभाग को राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रशर प्लांटो के संचालन के लिए विद्युत की स्थायी व्यवस्था न होने के कारण जनरेटर के माध्यमों से संचालन करना पड़ता था। जिससे संचालकों पर वित्तीय बोझ पड़ रहा था। बांसी में 11 केवी का बिजली घर स्थापित होने से इन्हें अधिक बिजली मिलेेगी और इनका संचालन सही तरीके से होगा।
आलोक सिंह, जिलाधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed