फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   work stop park

पैसे के इंतजार में पार्क का निर्माण ठप

Mon, 22 Oct 2018 12:15 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 22 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
work stop park
park - फोटो : amarujala
पुरातात्विक धरोहर रघुनाथ राव महल में अम्रुत योजना के अंतर्गत बन रहे पार्क का काम पैसे की कमी के कारण ठप पड़ गया है। अब शासन से पैसा आने का इंतजार किया जा रहा है। पैसे की लेटलतीफी का आलम यह है कि पार्क का निर्माण अगस्त में पूरा होना था लेकिन अक्तूबर समाप्त होने वाला है और अब तक शासन से पैसा जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अरबन ट्रांसफॉरमेशन (अम्रुत) के अंतर्गत नई बस्ती स्थित रघुनाथ राव महल के खंडहर में पार्क का निर्माण कराने का फैसला लिया गया। पुरातत्व विभाग ने इसके लिए अनापत्ति जारी की, इसके बाद 1.72 करोड़ रुपये का टेंडर होने के बाद इसका काम शुरू हुआ। तय किया गया था कि अगस्त में पार्क का काम पूरा हो जाएगा लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। इसकी वजह पैसे की कमी बताई जा रही है। शासन ने इसके लिए अब तक 25 लाख रुपये ही जारी किए हैं। यह स्थिति तब है, जब अम्रुत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वरीयताओं में शामिल है। पैसा खत्म होने के बाद से नगर निगम लगातार शासन से पत्राचार कर रहा है, लेकिन अभी तक पैसा जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पार्क में खंडहर हो चुके महल की पुरानी दीवारों से दो मीटर की दूरी पर फुटपाथ बनाया जा रहा है। पार्क में गुलाब बाड़ी, फव्वारा और फूलों की क्यारियां बनाई जाएंगी, झूले और आकर्षक लाइटिंग होगी। पार्क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुरातत्व विभाग इसकी दीवारों को संरक्षित करेगा, ताकि महल को आकर्षण का केंद्र बनाया जा सके और इसे देखने के लिए सैलानी आ सकें। महल की जो दीवारें गिर गई हैं, उनका फिर से निर्माण कराया जाएगा और छतों का भी निर्माण कराया जाएगा। यह हूबहू पुरानी दीवारों की तरह बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18वीं शताब्दी में हुआ था महल का निर्माण
मराठा सूबेदार रघुनाथ राव ने 18वीं शताब्दी में इस महल का निर्माण कराया था। यह महल शहर की घनी आबादी के बीचों बीच नई बस्ती में स्थित है। इस महल की खासियत थी कि यह बुंदेली, मराठी और यूरोपियन शैली में बना था। खपरैलनुमा छत का निर्माण इस महल में पहली बार किया गया था। महल के चारों ओर सुरक्षा दीवार थी, जो अब अतिक्रमण के कारण नष्ट हो गई है। महल राज्य पुरातत्व विभाग की देखरेख में है। महल के अंदर अवैध कब्जे हैं और गंदगी की भरमार है। लेकिन, महल में पार्क बन जाने से गंदगी समाप्त हो जाएगी और आसपास का वातावरण हरा भरा हो जाएगा। यहां पर घूमने वाले आएंगे, जिससे माहौल साफ-सुथरा नजर आने लगेगा।

डॉ. वृंदावन लाल वर्मा पार्क में भी पैसे की कमी
किले की तलहटी में स्थित उपन्यास सम्राट डॉ. वृंदावन लाल वर्मा की स्मृति में बना पार्क झांसी विकास प्राधिकरण ने 2006 में बुंदेलखंड विकास पैकेज से 91.71 लाख रुपये की राशि से बनवाया था, लेकिन निर्माण से लेकर आज तक पार्क गुलजार नहीं हो सका है। इसकी वजह पार्क की बाउंड्रीवाल को माना गया, क्योंकि अन्य पार्कों की बाउंड्रीवाल खुली है, जबकि इसकी बाउंड्रीवाल बंद है। पार्क का रखरखाव न होना भी सैलानियों की उपेक्षा की एक वजह रहा। बाद में जेडीए ने नगर निगम को पार्क हस्तांतरित कर दिया। अब पार्क का निर्माण भी अम्रुत के अंतर्गत हो रहा है। इस पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन शासन ने अब तक 1 करोड़ 20 लाख रुपये ही जारी किए हैं। इस कारण काम की रफ्तार धीमी हो गई है। यदि जल्द ही पैसा जारी नहीं हो सका तो काम बंद हो जाएगा।


जल्द जारी होगा पैसा
दोनों पार्कों के लिए केंद्र सरकार ने दूसरी किस्त का पैसा जारी कर दिया है। अब शासन से स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। शासन से पत्राचार किया गया है, जल्द ही पैसा जारी हो जाएगा। जहां तक काम बंद होने की बात है, तो दशहरा के कारण मजदूर छुट्टी पर गांव गए हैं। उनके वापस आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
- एके शर्मा, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed