फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Work in the national interest to rise above caste bond

जाति बंधन से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में करें काम

Thu, 10 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Work in the national interest to rise above caste bond
ललितपुर (ब्यूरो)। राजकीय इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कौमी एकता सप्ताह मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वयं सेवक जाति बंधन से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में काम करें।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य आलोक प्रकाश सिंह ने कहा कि देश में विभिन्न जाति, धर्म व संप्रदाय के लोग रहते हैं, उसके बाद भी हम सभी एक हैं। अध्यापक संजीव वर्मा ने कहा कि देश में 65 प्रतिशत युवा शक्ति है। उन्होंने ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि देश के विकास के लिए जाति बंधन से ऊपर उठना होगा। प्रवक्ता अरुण बाबू शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा में काम करने की जरूरत है। इसके अलावा अध्यापक छविलाल सुमन व अशोक साहू ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सचिन शिवहरे, अभिषेक शिवहरे, सौरभ शुक्ला, शिवम दुबे, मुईन खान, भगवान सिंह, अंगद सिंह, आदर्श रत्नाकर, अमित अहिरवार, वाद विवाद प्रतियोगिता में शिवम पांचाल, रामप्रसाद कुशवाहा, नीलेश विश्वकर्मा, विनय तिवारी, धर्मेंद्र अहिरवार, सौरभ पंथ, शिवम चौरसिया, उधम सिंह, शिवम रैकवार, चित्रकला में सचिन कुशवाहा,


सचिन सिंह, सौरभ कुशवाहा, पुष्पेंद्र, ऋषभ साहू, रोहन साहू, रोहित अहिरवार, विशाल रजक, मोहित, गीत- संगीत प्रतियोगिता में सोहनलाल, शुभम तिवारी, आकाश चौहान और आकाश कुशवाहा ने प्रतिभाग किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीकांत खरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed