फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   women rape attempt, arrested

महिला के साथ बंधक बनाकर किया गया था गैंगरेप

Fri, 28 May 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
women rape attempt, arrested
ललितपुर। बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतरवांस तिराहा के पास हाइवे पर बेहोशी हालत में मिली महिला से गैंगरेप किया गया था। इसके बाद आरोपी उसे तिराहा पर छोड़ गए थे। जिला अस्पताल में होश में आई महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसकी चार शादियां हुई, लेकिन ससुरालवालों से सामंजस्य न होने के चलते मायके में रहती है। 24 मई को घर से बुआ के यहां थाना महरौनी क्षेत्र के ग्राम भैरा के लिए निकली थी। टैंपों से बस स्टैंड बानपुर पहुंची, जहां से महरौनी भैरा के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो लोग आए और पूछा कि कहां जाना है। उसने बताया कि उसे ग्राम भैरा में बुआ के यहां जाना है। बाइक सवारों ने उसे गांव में छोड़ने का आश्वासन दिया। दोनों ने अपने नाम ग्राम सूर्यपुरा निवासी अरविंद अहिरवार व महरौनी के ग्राम छपरट निवासी सोनू अहिरवार बताए।
विज्ञापन

वह विश्वास में आकर दोनों के साथ बाइक पर बैठ गई। आरोप है कि दोनों उसे मध्यप्रदेश के जिला सागर के ग्राम गुरयाना भानगढ़ ले गए और कहा कि तुम्हारी कल्लू ठाकुर से शादी करा देंगे। वह पर कल्लू ठाकुर भी मिला। सभी वेयर हाउस में रुके। वहां पर शराब व मुर्गा की पार्टी हुई। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह कल्लू ठाकुर दूसरी जगह ले गया। पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो कल्लू ठाकुुर ने शादी से मना कर दिया। इस पर महिला ने घर वापस भेजने की बात कही। इसके बाद तीनों ने शराब पी और पीड़िता को भी जबरन पिलाई। नशा कुछ कम होने पर कल्लू ठाकुर ने पीड़िता को बाइक पर बिठाया। अरविंद और सोनू एक बाइक पर बैठ गए। इसके बाद बिरधा के पास छोड़ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी को लगाई पांच टीमें
महिला की तहरीर के बाद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी को पांच टीमें लगाईं। टीमें अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर इमरान के पर्यवेक्षण में गिरफ्तारी में जुट गईं। दो घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

चार पहिया वाहन की थी चर्चा
बुधवार को महिला के हाइवे पर मिलने के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि चार पहिया वाहन से लाकर कुछ लोग महिला को यहां छोड़ गए थे। हालांकि, इलाज के बाद होश में आई महिला ने दो पहिया वाहन से छोड़कर जाने की बात बताई है।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। रिमांड पर लेने के बाद बाइक को बरामद किया जाएगा और अन्य जांच से संबंधित साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
- प्रमोद कुमार
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed