फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women information for goat palan

बकरी पालन की महिलाओं को दी जानकारी

Tue, 04 Feb 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women information for goat palan
ललितपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने ब्लॉक जखौरा के ग्राम भरतपुरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित समूह की महिलाओं को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बकरी पालन से कम लागत लगाकर ज्यादा लाभ कमाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बेरोजगार युवक/ युवतियों को रोजगार प्रदान करने की दृष्टि से आरसेटी द्वारा महिलाओं को दस दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया। समापन पर मुख्य अतिथि उप निदेषक कृषि संतोष कुमार सविता ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बकरी पालन अच्छा और लाभप्रद कार्य है। इसमें कम पूंजी लगाकर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। बकरी का दूध बहुत गुणकारी होता है और कई बीमारियों में रामबाण का कार्य करता है। बकरियों में अन्य पशुओं की तुलना में बीमारियां कम होती हैं, जिससे नुकसान की संभावना भी कम होती है।
विज्ञापन

आरसेटी निदेशक एस एन मंडल ने कहा कि शुरूआत में महिलाएं समूह में ऋण लेकर बकरी पालन कर सकती हैं और काम बढ़ने पर आवश्यकतानुसार बैंक से ऋण ले सकती हैं।
ग्राम प्रधान भरतपुरा हरीराम साहू ने कहा कि आरसेटी द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। यह कार्य सराहनीय है। अंत में मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर कृषि विभाग के तकनीकि सहायक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन आरसेटी के रूपेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed