फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women garbhapat

मारपीट में गिर गया गर्भ, आरोपी महिला पर मुकदमा दर्ज

Sun, 25 Oct 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women garbhapat
बार/ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम बरखिरिया में महिला के साथ मारपीट में उसका गर्भ गिरने के मामले में थाना बार पुलिस ने एक महिला आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम बरखिरया निवासी रामलाल पुत्र भूरे सहरिया ने थाना बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अक्तूबर को दिन में 12 बजे उसका बच्चा रोहित गांव की एक दुकान पर गया था, रास्ते में खड़ी पाल की बहू मीना पत्नी केशरी पाल उसके पुत्र रोहित से गाली गलौज करने लगी। जब उसने गालियां देने से मना किया तो लात घूसों से मारा पीटा, तो उसकी पत्नी लक्ष्मी घर से दुकान पर गई, जहां केशरी की पत्नी ने लक्ष्मी के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसका गर्भ गिर गया। मामले में थाना बार पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, गाली गलौज कर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed