फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women and his mother with beat

पारिवारिक विवाद में महिला और उसकी मां के साथ मारपीट

Thu, 10 Jun 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Women and his mother with beat
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुनौरी में ससुराल में हुए पारिवारिक विवाद में महिला और उसकी विधवा मां के साथ मारपीट की गई। जिसमें मां के सिर में गंभीर चोट आई है। विधवा की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोप है कि परिवारवालों ने महिला को बचाने आई उसकी मौसी के साथ भी मारपीट की है।
विज्ञापन

इस मामले में पूजा पत्नी कृष्ण ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर ससुरालवालों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसने जब ससुरालवालों की हरकत का विरोध किया तो उन लोगों ने उसे घर में बंधक बना दिया। इसकी सूचना किसी तरह उसने गांव में रहने वाली मौसी को दी। जिसके बाद उसकी मां और मौसी घर पर आईं तो आरोपियों ने उसकी और उन दोनों की लाठी डंडों से पिटाई की। उन लोगों ने उसकी मां राजकुमारी पत्नी स्वर्गीय लाल सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। मामले में महिला के भाई छोटू पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह निवासी नया खेड़ा थाना बसई जिला दतिया के शिकायती पत्र पर दरयाव, देवेन्द्र, हल्के पुत्रगण हरचरन, निवासी ग्राम सुनौरी एवं हसीना पत्नी अंशुल निवासी ग्राम जखौरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मारपीट की जानकारी के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहना उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कामता प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed