फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman's condition deteriorates after childbirth; dies en route to Jhansi.

Lalitpur News: प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत

Fri, 29 May 2026 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorates after childbirth; dies en route to Jhansi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसको झांसी रेफर कर दिया। झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के मुताबिक मध्य प्रदेश के चंदेरी के ग्राम प्रानपुरा निवासी शिवानी (35) दूसरी बार गर्भवती थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर शिवानी को पहले चंदेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में शिवानी ने सामान्य प्रसव से एक बेटी को जन्म दिया। नवजात को एहतियातन एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। इसके कुछ ही समय बाद, करीब 3:30 बजे, शिवानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति प्रमोद ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई। मृतका के चार साल का एक बेटा भी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed