फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman suicide

शादी की शालगिरह पर उठी महिला की अर्थी

Wed, 26 Jun 2019 09:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
woman suicide
दिन में की शॉपिंग, रात में लगाई फांसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा और हाल मोहल्ला आजादपुरा निवासी एक महिला ने शादी की सालगिरह के एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम मसौरा निवासी अखिलेश चौबे की बुधवार को शादी की सालगिरह थी। इस कारण अखिलेश की पत्नी रश्मि (30) ने मंगलवार को दिन में बाजार जाकर शॉपिंग की और शाम को घर आकर अपने घर-गृहस्थी के काम भी निपटाए। सभी खाना खाने के बाद कमरे में सोने को चले गए। इसी दौरान रश्मि ने कमरे में जाकर पंखा पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

रात्रि करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे के आसपास पति अखिलेश जब पानी पीने के लिए किचन में गया तो वहां से दूसरे कमरे में उसने पत्नी को फांसी पर लटकता देखा। उसने तत्काल मौके पर जाकर देखा, लेकिन तब तक रश्मि की मौत हो चुकी थी। उसने तत्काल इसकी सूचना मसौरा में रहने वाले अन्य परिजनों को दी और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद मृतका रश्मि की अर्थी शादी की सालगिरह के दिन उठने से पूरे परिवार व आसपड़ोस का माहौल काफी गमगीन था। मृतका के देवर देवेंद्र चौबे ने बताया कि मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का व दो लड़कियां हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। शहर कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं है, लेकिन मामले की जांच कराई जाएगी कि महिला ने आत्महत्या क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed