फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman suicide

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

Fri, 21 Jun 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
woman suicide
नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम मोगान में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्राम मोगान निवासी रामदेवी (25) बुधवार की रात किसी बात से व्यथित होकर अटारी में चली गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो रात करीब 11 बजे परिजनों ने देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मृतका का मायका थाना बार अंतर्गत ग्राम बरौदाडांग में है। मृतका के पिता ग्राम बरौदाडांग निवासी जनू कुशवाहा ने थानाध्यक्ष बानपुर को तहरीर देकर बताया कि अपनी पुत्री रामदेवी की शादी एक वर्ष पूर्व ही की थी। गत रोज पुत्री के ससुर नत्थू कुशवाहा का फोन आया कि पुत्री बीमार है, तुम देख जाओ। वह उसी रात पुत्री की सुसराल पहुंचा और देखा तो पुत्री चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसकी पीठ में चोटों के निशान थे। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री रामदेवी को ससुरालीजनों ने मारपीट कर मार डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed