{"_id":"5ec17fef8ebc3e90a359c2b7","slug":"woman-s-body-found-in-the-well-taldehate-news-jhs166957930","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला महिला का शव
विज्ञापन
कैप्सन - 2 - मौके पर जानकारी करते नायब तहसीलदार ललित कुमार पांड़ेय और पुलिस
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजावन के मजरा टीला में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में पड़ा मिला। जानकारी के बाद नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडे ने मौका मुआयना किया। शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। वहीं, मृतका के चाचा ने सुसरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्राम रजावन के मजरा टीला में महेंद्र अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी राजकुमारी उर्फ हल्ली शनिवार की शाम को खेत पर बिजली के मोटर के तार लगाने गई थी। इसके कुछ समय बाद उसका शव उसके ही खेत पर बने कुएं में उतराता मिला। जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
रविवार को नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक रामचरण वर्मा व उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर गए। उन्होंने परिजनों व आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। परिजनों का कहना है की विद्युत मोटर में तार लगाते समय करंट लगने से राजकुमारी (23) कुएं में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई ।
वहीं, थाना पाली अंतर्गत ग्राम पड़ना से आए मृतका के मायके पक्ष के लोगों का कहना है ससुरालपक्ष के लोगों ने पुत्री की हत्या कर दी। वह लोग कई बार उसकी मारपीट कर चुके हैं। पहले करंट से मरने की बात कही और बाद में कुएं में गिरने से मौत होने की बात बताई। मृतका के शादी को चार वर्ष हुए हैं और उसका 2 वर्ष का पुत्र भी है। अधिकारियों का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सत्यता सामने आएगी। तब तक इस संबंध में कुछ भी कहना ठीक नहीं है।