{"_id":"63924a0f23052643fc2f2b04","slug":"woman-s-auspicious-formula-missing-in-roadways-bus-driver-reached-police-station-with-bus-lalitpur-news-jhs2345622169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रोडवेज बस में गुम हुआ महिला का मंगल सूत्र, बस लेकर थाने पहुंचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रोडवेज बस में गुम हुआ महिला का मंगल सूत्र, बस लेकर थाने पहुंचा चालक
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी से ललितपुर आ रही रोडवेज बस में एक महिला का मंगलसूत्र गुम हो गया। महिला यात्री की शिकायत पर चालक बस लेकर महिला थाने पहुंच गया। जहां सभी यात्रियों की तलाशी ली गई। हालांकि किसी के पास मंगल सूत्र नहीं मिल सका।
तालबेहट क्षेत्र के गांव कड़ेसराकलां निवासी सविता पत्नी दिनेश पाल बृहस्पतिवार को दोपहर झांसी से ललितपुर जा रही रोडवेज बस से ग्राम रोड़ा में अपनी बहन विनीता के यहां तेरहवीं में शामिल होने जा रही थी। उसके साथ माता-पिता भी थे। रास्ते में उसके गले से मंगल सूत्र गिर गया। मंगल सूत्र का धागा समेत मोती तो उसकी गोद में पड़े मिले, जबकि उसका सोने का पेंडल गायब था। जिस पर महिला ने बस में शोर मचाना शुरू कर दिया।
महिला ने बस में सफर कर रहे यात्रियों से मंगल सूत्र के बारे में पूछताछ की, लेकिन पता नहीं लग सका। मामला बढ़ता देख चालक और परिचालक ने भी सवारियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। बस चालक को कुछ यात्रियों पर मंगल सूत्र चोरी करने का शक हुआ, तो वह यात्रियों से भरी बस लेकर महिला थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
जहां महिला ने मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। महिला थाना पुलिस ने सभी बस यात्रियों एवं उनके सामान की तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान मंगलसूत्र का सोने का पैंडल किसी के पास नहीं मिल सका। जिसके बाद यात्रियों को बस में बिठाकर रवाना कर दिया गया।
मामले में पीड़िता सविता ने बताया कि उसने किसी को भी मंगलसूत्र खींचते नहीं देखा है। जब बस तेरई फाटक से निकली, तो उसके गोद में कपड़ों पर मंगलसूत्र का मोतियों से पिरोया धागा पड़ा था, लेकिन सोने का पैंडल गायब था। महिला थानाध्यक्ष मिथलेश कुमारी ने बताया कि बस में महिला का मंगलसूत्र गायब हो गया है। बस के सभी यात्रियों व उनके सामानों की तलाशी ली गई, लेकिन किसी के पास पैंडल नहीं मिला।