फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman murdered

महिला का सिर कुचलकर हत्या

Sat, 01 May 2021 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
woman murdered
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम मिनौरा में खेतों में भैंसें चराने गई एक महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला का शव खून से लथपथ हालत में गांव से बाहर एक खेत में बनी टूटी झोपड़ी में पड़ा मिला। जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मिनौरा निवासी काशीबाई (55) पत्नी पर्वत कुशवाहा शुक्रवार को दोपहर में गांव से बाहर खेतों में भैंसें चराने के लिए गई थी। परिजन भी दूसरे खेतों में थे। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खेतों में पास भागते दिखा, जिस पर महिला के पति द्वारा अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। पर्वत ने पत्नी की चप्पलें खेत में टूटी झोपड़ी के पास पड़ी देखीं तो शंका होने पर उसने झोपड़ी में जाकर देखा। वहां पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था और उसका सिर ईंटों से कुचला हुआ था। उसने चिल्लाकर आसपास के लोगों व परिजनों को बुलाया और फिर जानकारी थाना जखौरा पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र रामचरन ने बताया कि उसकी मां दोपहर में खाना खाने के बाद भैंसें चराने के लिए गई थी। टूटी झोपड़ी में उसकी मां का सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतका के दो बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
- ग्राम मिनौरा में महिला का शव खेतों में पड़ा मिला है। उसके सिर में चोटें हैं। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
ग्राम मिनौरा में गांव के बाहर एक खेत में बनी टूटी झोपड़ी में महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- महेंद्र सिंह, एसआई, जखौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed