फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman fell in well

कुआ में गिरने से नवविवाहिता की मौत

Wed, 31 Mar 2021 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
woman fell in well
well.jpeg - फोटो : well.jpeg
पाली(ललितपुर) । थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऐरावनी में कुएं में गिरकर महिला से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम एरावनी निवासी आरती (20) पत्नी राजा भैया सोमवार की अलसुबह करीब चार बजे उठकर शौच क्रिया की कहकर खेतों में चली गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवारजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान खेत में बने कुएं में झांककर देखा तो कुआं के अंदर उसकी चप्पलें व डिब्बा तैरता दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतका के चचेरे देवर रामसिंह ने बताया कि आरती की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी और उसका मायका थाना महरौनी के ग्राम छायन में है। संभावना जताई जा रही है कि अलसुबह चार बजे अचानक से आरती शौच क्रिया के लिए गई थी, इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed