फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman dive in talab with daughter, saved by pujri

आठ माह की बेटी के साथ तालाब में कूदी महिला, पुजारी ने बचाया

Tue, 15 Jun 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
woman dive in talab with daughter, saved by pujri
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा डोंड़ाघाट निवासी एक महिला ने अपनी आठ माह की बेटी के साथ सुम्मेरा तालाब में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि यह देख पास में ही बैठे मंदिर के पुजारी ने तालाब में कूदकर महिला व उसकी बेटी की जान बचा ली। महिला फिर से तालाब में कूदने लगी तो पुजारी व आसपास के लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी पहुंच गए। महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं, उसका कहना है कि इसी वजह से तंग आकर वह अपनी जान दे रही थी। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला डोंड़ाघाट निवासी शशि (35) पत्नी मोहित यादव सोमवार को दोपहर में लगभग 12 बजे गुस्से में आकर अपनी आठ माह की बेटी को लेकर सुम्मेरा तालाब पर शिव मंदिर के पास बने घाट पर पहुंची और तालाब के पानी में छलांग लगा दी। उस वक्त वहीं पास में अपने घर के सामने छोटी देवी मंदिर के पुजारी नितिन गिरी बैठे थे, उन्होंने महिला को बच्ची के साथ तालाब में कूदते देखा तो आसपास के लोगों को आवाज लगाते हुए वह भी तालाब में कूद गए और किसी प्रकार महिला व उसकी आठ माह की बेटी को बचाकर तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुजारी की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। अभी उन्होंने महिला को बाहर निकाला ही था कि वह फिर से तालाब में कूदने का प्रयास करने लगी। इस पर लोगों ने महिला को रोका और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। बंधा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला के तालाब में कूदने की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को वहां देख महिला ने चिल्लाते हुए पति पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। उधर, कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास-बहू में काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप चला
बहू के तालाब में कूदने की जानकारी पाकर उसकी सास भी वहां पहुंच गई और उसने अपनी सफाई दी तो महिला ने सास से लड़के को समझाने के लिए कहा। इस दौरान सास-बहू में काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप चला, तो सास अपनी सफाई देते हुए पैसों आदि से मदद की बात करती रहती। परिजनों के अनुसार महिला शशि की दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी करीब आठ वर्ष की और छोटी बेटी आठ माह की है।

---------
महिला का पति शराब पीकर उसे परेशान करता था, इससे क्षुब्ध होकर महिला अपनी आठ माह की बेटी को लेकर तालाब में कूद गई थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। अब महिला सुरक्षित है और पति के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
संजय कमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed