फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman dies by hanging

फांसी लगाने से महिला की मौत

Sun, 31 Jul 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
woman dies by hanging
ललितपुर। थाना सौजना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा में ससुराल में फांसी लगाने से बहू की महरौनी अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के भाई ने चार बेटियां होने के कारण बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना सौजना के ग्राम गुढ़ा निवासी रश्मि (22) पत्नी कैलाश अहिरवार शुक्रवार की शाम को घर में ही थी, जबकि अन्य परिजन खेत पर गए थे। परिजन शाम को करीब चार बजे जब खेत से लौटे और बहू को आवाज लगाई, तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई, जिस पर उन्होंने मशक्कत के बाद दरवाजे खोले और अंदर जाकर देखा तो वह साड़ी के फंदे से म्यारी (बल्ली) पर फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख परिजनों ने उसे उतारा और महरौनी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं मृतका के भाई गजेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी बहन ने फोन से ससुरालियों द्वारा मारपीट की बात कही थी, जिस पर बृृहस्पतिवार को वे लोग उसकी ससुराल गए थे, जहां उसके सास व ससुर मिले थे, पति नहीं मिला था। जब वह बहन को ससुराल से ले जाने लगे तो उसका पति आ गया और गाली गलौज करने लगा जिस पर वह लौट आए। अब शुक्रवार को उसे सूचना मिली कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है। उसने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने हत्या करने के बाद उसे महरौनी अस्पताल ले गए। उसने यह भी आरोप लगाया कि मृतका की चार बेटियां हैं और इसी वजह से ससुराली उसकी बहन को परेशान करते थे। वहीं ससुरालियों ने बताया कि कैलाश शुक्रवार को बाजार से सौदा सामान लेकर लौटा, तो बहू ने उससे हिसाब मांगा, जिसके बाद दोनों में वाद विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने घर में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed