{"_id":"626549b16c374c4fc75cc7fa","slug":"woman-dies-after-hit-by-goods-train-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत, रेल की पटरी पार करते समय हुआ हादसा, पति चल रहा था आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत, रेल की पटरी पार करते समय हुआ हादसा, पति चल रहा था आगे
Sun, 24 Apr 2022 06:31 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:31 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ की निवासी मायादेवी झां (50) पति हरीनारायण के साथ ललितपुर में अपनी रिश्तेदारी में आईं थीं। दंपती रविवार को अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफार्म पर जाने के लिए पति के साथ मायादेवी रेल पटरी पार कर रही थीं। इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ललितपुर में रेल की पटरी पार करते समय महिला की मौत हो गई। रविवार को रिश्तेदारी से होकर अपने घर टीकमगढ़ जा रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ में आंबेडकर तिराहा के निकट निवासी मायादेवी झां (50) पति हरीनारायण के साथ ललितपुर में अपनी रिश्तेदारी में आईं थीं। दंपती रविवार को अपने घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफार्म पर जाने के लिए पति के साथ मायादेवी रेल पटरी पार कर रही थीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरीनारायण आगे थे, जबकि माया उनसे कुछ कदम पीछे चल रहीं थीं। इसी दौरान ट्रैक पर मालगाड़ी आती देख पति ने आवाज लगानी चाही, लेकिन तब तक मायादेवी मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरीनारायण ने बताया कि मायादेवी गृहणी थीं। उनकी पांच लड़की और एक लड़का है।
विज्ञापन