Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   From village footpaths to an international track: Pratiksha wins silver

गांव की पगडंडी से अंतरराष्ट्रीय ट्रैक तक पहुंचीं प्रतीक्षा, जीता रजत

Sat, 28 Nov 2026 07:50 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:50 PM IST
From village footpaths to an international track: Pratiksha wins silver
संवाद न्यूज एजेंसी पुलवारा। गांव की पगडंडियों पर दौड़ने से शुरू हुआ सफर अब अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ट्रैक तक पहुंच गया है। विकासखंड बार के ग्राम उदयपुरा के मजरा टपरियन की बेटी प्रतीक्षा यादव ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 27 नवंबर को आयोजित बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स मीट में उन्होंने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। प्रतीक्षा ने 2 मिनट 10.23 सेकंड का समय निकाला। वह महज 0.06 सेकंड से स्वर्ण पदक चूक गईं। श्रीलंका की वाथे गेडारा लक्षणी ने स्वर्ण और भारत की लक्ष्मी प्रिया किसान ने कांस्य पदक जीता। प्रतीक्षा की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। गुरु के सहयोग से शुरू हुआ सफर प्रतीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पहले गुरु विश्वेंद्र यादव को दिया। उन्होंने वर्ष 2017 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदयपुरा से खेल की शुरुआत की थी। गुरु विश्वेंद्र यादव ने उन्हें 15 हजार रुपये के स्पाइक्स जूते और किट दिलाई। कोच विश्वेंद्र यादव और विशाल गुप्ता ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने का खर्च भी उठाया। प्रतीक्षा ने ब्लॉक से लेकर मंडल स्तर तक प्रथम स्थान हासिल किए। स्पोर्ट्स हॉस्टल में निखरा खेल बेहतर प्रदर्शन के बाद प्रतीक्षा का चयन लखनऊ के केडी सिंह बाबू प्रदेश स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ। यहां उन्होंने कोच राजेश गौड़ के निर्देशन में प्रशिक्षण लिया। यूपी स्टेट चैंपियनशिप में 800 और 1500 मीटर दौड़ में कुल 12 पदक जीते। वर्ष 2025 में प्रयागराज में हुई नेशनल चैंपियनशिप की दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। अक्तूबर 2026 में जयपुर में हुई छठी इंडियन ओपन अंडर-23 चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। सांसद अनुराग शर्मा और तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अजय सिकरवार बने बुंदेलखंड केसरी, राजवीर ने जीता जिला केसरी का खिताब

24 Nov 2026

बुंदेलखंड केसरी दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, उमड़ी भीड़

23 Nov 2026

छह साल की बच्ची से नौकरीपेशा महिला तक, बिसात पर दिखा हुनर

22 Nov 2026

गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट: बदायूं और बरेली की टीमों के बीच हुआ मुकाबला, बेटियों ने दिखाया दम

21 Nov 2026

भारत ने 3-1 से जीती वनडे सीरीज: पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया

15 Nov 2026
विज्ञापन

कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम अव्वल

13 Nov 2026

देलवारा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

30 Oct 2026
विज्ञापन

संघर्ष और मेहनत के दम पर खिलाड़ियों ने जीते पदक, साझा किए सफलता के अनुभव

24 Oct 2026

हरियाणा बना राष्ट्रीय हॉकी चैंपियन, फाइनल में मध्य प्रदेश को 2-1 से हराया

21 Oct 2026

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सेमीफाइनल में पहुंचे

19 Oct 2026

पुलिस लाइन में मलखंभ प्रतियोगिता शुरू, नौ जिलों की टीमें दिखा रहीं दमखम

16 Oct 2026

सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप दादरा एवं नगर हवेली ने तेलंगाना को 2-0 से हराया

14 Oct 2026

झांसी में मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट

11 Oct 2026

16वीं सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच रोमांचक मुकाबला

10 Oct 2026

श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक और फिर आईसीसी ने दे दिया ईनाम

07 Oct 2026

नेशनल बैडमिंटन गेम्स 2026 में प्रोमेथियस को हराकर फाउंटेनहेड ओवरऑल चैंपियन बना

06 Oct 2026

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज: शाई होप ने मचाई तबाही

04 Oct 2026

भारत ने क्रिकेट में भी जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में पाकिस्तान को चटा दी धूल

03 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: कुलपति को ज्ञापन देने के लिए कॉलेज गेट पर एबीवीपी का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

03 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: पांच हजार रुपये में 24 घंटे की ड्यूटी, कैसे चलेगा घर, पंप ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन

03 Oct 2026

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज

01 Oct 2026

पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर भारतीय महिला टीम ने लगाई एशिया कप में जीत की हैट्रिक

06 Sep 2026

फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा

03 Sep 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर झांसी में होगा ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

29 Aug 2026

अमर उजाला संवाद : गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अवसर की दरकार

26 Aug 2026

दो हजार किमी की पदयात्रा पर निकले शिवम गुप्ता बांसी पहुंचे, टौरिया मंदिर में किया कदंब का पौधारोपण

25 Aug 2026

FIFA World Cup 2026 Final: स्पेन ने 16 साल बाद जीता फीफा विश्वकप अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

20 Jul 2026

Prayagraj: राज्य स्तरीय वेटरन बैटमिंटन प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

13 Jun 2026

Video: सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए बाइचुंग भूटिया

23 Mar 2026

U19 World Cup Final: भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्वकप,भारतीय शेरों ने चटाई अंग्रेजों को धूल

07 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed