{"_id":"652461f4d461a5db6c0f13ab","slug":"woman-dies-after-consuming-poison-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-4604-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जहर खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जहर खाने से महिला की मौत
विज्ञापन
पति बोला-पड़ोसी महिला की मारपीट से क्षुब्ध होकर कर ली आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पति ने पड़ोसी महिला के द्वारा की गई मारपीट और गाली गलौज से क्षुब्ध होकर जहर खाकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम आलापुर निवासी सविता (55) को उसके परिजन सोमवार की सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से अचेतावस्था में लेकर जिला अस्पताल आए थे। यहां इलाज के दौरान सविता की मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि रविवार की शाम को पड़ोस की एक महिला गांव के एक व्यक्ति की कंटीली बारी को काट रही थी। सविता ने जब महिला को रोका तो उसने सविता के सिर में कटीले झाड़-झंगड़ काटने वाले लोहे के सुरया (बांके) के मुट्ठे से वार कर दिया।
इसकी शिकायत सविता ने थाना जाखलौन पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को सोमवार आने की बात कही थी। पुलिस के जाने के बाद विपक्षी महिला ने सविता के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। इससे परेशान होकर सविता ने रात के समय विषाक्त पदार्थ (जहर) का सेवन कर लिया। सोमवार की सुबह सविता घर में अचेत अवस्था पड़ी मिली। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की तीन पुत्री और एक पुत्र है। मृतक के पति ने पड़ोसी महिला द्वारा की गई मारपीट और गाली गलौज से क्षुब्ध होकर जहर खाकर आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाया है।