{"_id":"5d0be5148ebc3e11691cadc9","slug":"woman-burned-lalitpur-news-jhs14178783","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पर चाय बनाते समय महिला जली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस पर चाय बनाते समय महिला जली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय बनातेे समय महिला जली, मौत
झांसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पठा ककरुआ निवासी एक महिला गैस चूल्हा पर चाय बनाते समय जल गई, जिसकी झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम पठा ककरुआ निवासी किरन बाई बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे घर में बने रसोई घर में गैस चूल्हा पर चाय बना रही थी। अचानक किसी प्रकार उसकी साड़ी में गैस की लौ की आंच से आग लग गई, जब तक वह कुछ समझ पाती, वह आग से बुरी तरह घिर गई। चिल्लाने पर परिजन दौड़े और आग बुझाई, लेकिन तब तक आग से महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को दोपहर में करीब 1.40 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया, झांसी पहुंचने पर महिला ने दम तोड़ दिया और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला अस्सी प्रतिशत जल गई थी।
परिजन महिला को झांसी से वापस लेकर ललितपुर जिला चिकित्सालय आए, जहां पुलिस को उसका मेमो भेजा गया। जानकारी पर पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। ससुर रतन सिंह ने बताया कि बहू चाय बना रही थी, तभी उसकी साड़ी में आग लगने से जल गई। उसे जिला अस्पताल लाए और फिर झांसी ले गए, जहां उसकी मृत्यु हो गई। नेहरु नगर पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर ने बताया कि महिला की जलने से मृत्यु हुई है और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में जिला अशोकनगर के मुंगावली निवासी मृतका के भाई लाखन ने महिला की मृत्यु चाय बनाते समय जलने के दौरान होना बताया है।