फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman accuses colleagues of harassment

Lalitpur News: महिला ने सहकर्मियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sun, 26 Jan 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses colleagues of harassment

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



ललितपुर। चाइल्ड लाइन यूनिट की महिलाकर्मी ने विभागीय अधिकारी और सहकर्मियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने चाइल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पीड़िता ने सिसकते हुए अपनी पीड़ा बतार्ई। उन्होंने डीपीओ को महिला और पुरुष का स्टाफ बराबर रखने के निर्देश दिए और अपने स्तर पर कार्रवाई की बात कही।

सिविल लाइन में स्थित महिला कल्याण विभाग के चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल पहुंचीं। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखने के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की। जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने बताया कि आठ लोगों के स्टाफ में एक महिला और सात पुरुष हैं। महिलाकर्मी के रोने पर उन्होंने कहा कि आंसू औरत को कमजोर बनाते हैं इसलिए रोएं नहीं बल्कि समस्या का डटकर सामना करें।
विज्ञापन




बच्चे को दूध पिलाने पर करते हैं परेशान

महिलाकर्मी ने कहा कि डेढ़ साल के बच्चे को यदि अलग कमरे में जाकर दूध पिलाना होता है तो उस पर भी इन लोगों को परेशानी होती है। उसने फोटो अधिकारियों के पास भेजकर उसकी छवि खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन







स्टाफ में महिला-पुरुष की बराबरी होनी चाहिए। पीड़िता की शिकायत को सुना है इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करवाई जाएगी। -अर्चना पटेल, सदस्य राज्य महिला आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed