{"_id":"609aec5c8ebc3e73df7a371d","slug":"woaman-body-found-lalitpur-news-jhs194759719","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव घर में ही फांसी पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव घर में ही फांसी पर लटका मिला
विज्ञापन
जखौरा (ललितपुर)। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम पिपरा में एक विवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा किया और पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
ग्राम पिपरा के मजरा हरकतया निवासी विनीता (23) पत्नी अरविंद कुशवाहा सोमवार की रात को खाना खाने के बाद सोने चली गई। पति अरविंद कुशवाहा अपने डेढ़ वर्ष के बालक के साथ घर के आंगन में सो रहा था। परिजनों के अनुसार रात्रि करीब बारह बजे हल्की बारिश होने चली, जिस पर पति बच्चे को लेकर कमरे में जाने लगा, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। उसने कई बारर आवाज लगाईं, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आया। उसने खिड़की खोलने का प्रयास किया, लेकिन खिड़की भी बंद थी, जिस पर उसने खिड़की तोड़कर अंदर देखा तो विनीता छत के कुंदे पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रही थी।
इस पर उसने चिल्लाकर शोर मचाया तो अन्य परिजन व मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलने पर मायके पक्ष (तालबेहट के ग्राम बोलारी के पास ग्राम म्यांव) के लोग भी पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ तालबेहट व एसडीएम मौके पर पहुंच गए और मायके पक्ष के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के चाचा ग्राम म्यांव निवासी रामचरन ने बताया कि उनकी भतीजी का विवाह तीन वर्ष पहले हुआ था और उसका एक डेढ़ वर्ष का बालक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भतीजी विनीता की हत्या की गई है।