{"_id":"5e0111888ebc3e881b4c3284","slug":"without-helmet-driving-bike-police-man-cut-challan-lalitpur-news-jhs155683765","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेल्मेट गाड़ी चलाने पर सिपाही का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेल्मेट गाड़ी चलाने पर सिपाही का किया चालान
विज्ञापन
बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर सिपाही का चालान
- खास व आम नागरिक कोई भी हो नियम सभी के लिए बराबर : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को एक सिपाही का चालान कटवा दिया। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति चाहे खास हो या आम, नियम सभी के लिए बराबर हैं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग पुलिस कार्यालय जा रहे थे, तभी एक सिपाही उनके बगल से बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन से जा रहा था। यह देख पुलिस कर्मचारी को रुकवाया और बिना हेलमेट बाइक चलाने का कारण पूछा, जिस पर वह कुछ नहीं बोल सका। इसके बाद उन्होंने टीएसआई अनुज सिंह गंगवार को सिपाही का चालान काटने के निर्देश दिए। टीएसआई ने मौके पर ही सिपाही का चालान काट कर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया।
सिपाही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रधान लिपिक शाखा में तैनात हरेंद्र सिंह है। पुलिस अधीक्षक ने संदेश देते हुए कहा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं, चाहे वह खास हो या फिर आम नागरिक। हेलमेट के बिना चालान काटने का उद्देश्य मात्र कार्रवाई नहीं है, बल्कि सभी में वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने को प्रेरित करना है, ताकि अधिक से अधिक लोग वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर खुद के जीवन को सुरक्षित कर सकें।