फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wires broken due to falling of trees on the line, power cut in half the city

Lalitpur News: लाइन पर पेड़ गिरने से टूटे तार, गुल रही आधे शहर की बिजली

Mon, 30 Sep 2024 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Wires broken due to falling of trees on the line, power cut in half the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदनशाह चौराहा पर 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 11 बजे से नझाई बिजली घर, न्यायालय परिसर व मेडिकल कॉलेज समेत आधे शहर में बिजली का संकट हो गया। दिन में निकली तेज धूप से पड़ी उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। कर्मचारी शाम तक मरम्मत में जुटे रहे। लगभग पांच बजे के बाद बिजली आने पर राहत मिली।
शहर के नझाई बिजली घर, न्यायालय परिसर व मेडिकल कॉलेज की 33 केवी लाइन सदनशाह चौराहा से आई है। रविवार सुबह 11 बजे सदनशाह चौराहा पर एक पेड़ 33 केवी लाइन पर गिर गया। इससे दो तीन खंभों के तार टूट गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। तार टूटने से नझाई बिजली घर की बिजली गुल हो गई। न्यायालय व मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बिजलीघर की बिजली गुल होने से आधे शहर में विद्युत का संकट हो गया। वहीं, बाजार की बिजली गुल होने से दुकानदार भी परेशान हो गए। इलेक्ट्रिक दुकानों पर कारोबार प्रभावित रहा। ठंडा पेय पदार्थ बेचने वाले दुकानदार भी मुश्किल में रहे। दोपहर बाद इन्वर्टर भी डाउन होने से समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय सागर व अवर अभियंता ने मौके पर खड़े रहकर कार्य कराया। पेड़ को हटवाया गया। इसके बाद तारों की मरम्मत कर जोड़ा गया। मरम्मत में साढ़े पांच घंटा लगा। इसके बाद शाम को लगभग पांच बजे आपूर्ति चालू की गई।
---
इन मोहल्लों की प्रभावित रही बिजली :
नझाई बाजार, घंटाघर क्षेत्र, चौबयाना, नदीपुरा, कटरा बाजार, रैदासपुरा, तालाबपुरा, लक्ष्मीपुरा आदि अन्य मोहल्ला की आपूर्ति गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed