फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   winter creating trouble

सर्द हवाओं ने बढ़ाईं मुश्किलें, दोपहर की धूप ने दिलाई राहत

Thu, 24 Dec 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
winter creating trouble
ललितपुर। जनपद में ठंड बढ़ती जा रही है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को ठंड अधिक रही। शहर के लोग ठिठुरते रहे। सुबह के समय सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से जगह- जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जनपद में पिछले एक सप्ताह से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सर्दी के कारण शहर के मुख्य बाजार समय से पहले बंद हो जा रहे हैं। बुधवार की सुबह करीब सात बजे तक मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। लेकिन, 10 बजे तक भगवान सूर्य के दर्शन होने पर राहत पहुंची। शाम के वक्त लोगों को कड़ाके की सर्दी का फिर एहसास हुआ। ठंड की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं और घरों में आग का सहारा ले रहे हैं। दिन के समय लोग छत पर ही धूप का आनंद ले रहे हैं। रूम हीटर की मांग बढ़ी है। लोगों का कहना है कि अभी तो केवल ठिठुरन वाली सर्दी की शुरूआत है। ठंड से बचाव के लिए प्रशासनिक कवायद और बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि गरीब तबकों को भी राहत मिल सके।
विज्ञापन

-----------
ठंड से किया जा रहा बचाव
नगर पालिका प्रशासन द्वारा कम जगहों पर अलाव जलवाए जाने की वजह से लोग येन केन प्रकार से अपने को ठंड से बचा रहे हैं। जगह-जगह अलाव जलाने की वजह लोग कचरा इकट्ठा कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं तुवन मंदिर प्रांगण में ठंड से बचने के लिए गरीबों ने कचरा इकट्ठा कर ठंड से बचने का प्रयास किया। भारतीय स्टेट बैंक के सामने ठंड से बचाव करने के लिए गत्ते और लकड़ियां इकट्ठा करके लोग अपने आप को सर्दी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed