फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Winter claimed the lives of tribal farmers

सर्दी ने ली आदिवासी किसान की जान

Wed, 23 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी गरीब किसानों के लिए काल साबित हो रही है। इस समय किसान खेतों में सिंचाई और खड़ी फसल की रखवाली के लिए रात को भी खेतों पर ही समय निकाल रहा हैं। सर्दी के सितम से ग्राम कुआंतला निवासी एक आदिवासी किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुआंतला निवासी किसान रामकिशन (52) पुत्र भग्गी सहरिया का शव बुधवार की सुबह खेत पर पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि मृतक किसान मंगलवार की रात करीब आठ बजे घर से खेत पर सिंचाई करने गया था। बुधवार की सुबह छह बजे जब पड़ोस के खेत का मालिक खेत पर गया तो मेड़ पर उसका शव अकड़ी अवस्था में पड़ा था। इस पर सूचना परिजनों की दी गई।
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों की मानें तो मृतक किसान की आर्थिक स्थित काफी खराब थी। किसान क्रेडिट कार्ड पर वह 50 हजार रुपये कर्ज लिए था और साहूकारों से भी 30 हजार रुपए कर्ज लिए था। किसान के पास करीब चार एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे सदर तहसीलदार अवधेश निगम ने परिजनों के बयान लेकर शव  को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विदित हो कि इससे पहले ग्राम दैलवारा और ग्राम कुआगांव में दो ऐसे मामले आए थे, जिसमें मृृतक के परिजनों ने मृतक की मौत का कारण सर्दी बताया, लेकिन प्रशासन ने इनकी मौतों का कारण सर्दी  होने से नकार दिया था।


पोस्टमार्टम के बाद आएगी सही रिपोर्ट
सर्दी से किसान की मौत की खबर सुनकर सदर तहसीलदार अवधेश निगम मृतक के परिजनों के पास पहुंचे और उनके बयान दर्ज किए। मृतक की मौत का सही कारण जानने के लिए उन्होंने परिजनों को मृतक का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, जिस पर परिजन तैयार हो गए। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्रशासन द्वारा अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed