{"_id":"5fda71068ebc3e3d445e5b8c","slug":"winter-begin-as-rainy-season-taldehate-news-jhs1836643195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी
विज्ञापन
रैनबसेरा के बाहर जलता अलाव
- फोटो : LALITPUR
तालबेहट। मंगलवार की शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और ठंड बढ़ गई। बुधवार की सुबह से ही क्षेत्र में सर्द हवाएं चलती रहीं। लगातार तीसरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ठंड के कारण लोग सुबह से ही निजी अलाव जलाकर गर्मी लेते रहे।
मौसम में आए बदलाव के बाद आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को लगातार तीसरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हो सके। सुबह से ही सर्द हवाएं चलती रहीं। तालबेहट और आसपास के क्षेत्रों में दस बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश व्यापारी दस बजे के बाद अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। सर्दी के चलते लोगों ने घरों में एवं व्यापारियों ने प्रतिष्ठान के सामने निजी अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। शाम पांच बजे के बाद सब्जी मंडी, बाजार व आस पास के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
शुक्रवार से बांटे जाएंगे कंबल
प्रशासन प्रत्येक वर्ष सर्दी से बचाव के लिए गरीबों एवं असहाय लोगों को कंबल बंटवाता है। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने मंगलवार की शाम को तहसील में एक हजार कंबल भिजवा दिए। तहसीलदार विश्वेश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रवार से राजस्व कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंदों को कंबल बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
--------------
अलाव जलवाए जाएं
नगर के सामाजिक संगठन युवा जाग्रति मंच के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार को ज्ञापन देकर क्षेत्र में पड़ रही ठंड को देखते हुए नगर के सार्वजनिक स्थलों, सीएचसी, सीओ कार्यालय के समीप, तहसील के सामने, मर्दन सिंह की प्रतिमा के समीप, हजारिया महादेव मंदिर सहित गांव के प्रमुख स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की है। ज्ञापन पर सुनील त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, बंटी लिटौरिया, आशीष लक्ष्यकार, दिनेश कुशवाहा, रूपेश रजक आदि के हस्ताक्षर हैं।