{"_id":"5edbd2108ebc3e9031066576","slug":"wine-shops-distributed-in-10-places-lalitpur-news-jhs1684502146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस स्थानों पर आवंटित हुई शराब की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस स्थानों पर आवंटित हुई शराब की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को ई-लॉटरी के माध्यम से जिले में दस स्थानों पर देशी, अंग्रेजी और मॉडल शॉप की दुकानें आवंटित की गईं।
जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में 18 स्थानों पर ई-लॉटरी के माध्यम से शराब की दुकानें संचालन के संबंध में आवेदन मांगे गए थे। इन दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के माध्यम से शनिवार को किया गया। इनमें दस दुकानों का ही आवंटन किया जा सका। इनमें नई बस्ती सिविल लाइन देवगढ़ रोड (क), बरौदाडांग (ख), बरौदाडांग (क एवं ख) और सुनवाहा (क एवं ख) में कुल पांच देशी शराब की दुकानें आवंटित हुईं। इसी प्रकार तालबेहट (क), बिरारी (क), करीला (क) में एक-एक अंग्रेजी शराब की दुकान आवंटित हुईं। शहर में इलाईट (क) एवं मवेशी बाजार (क) में एक-एक मॉडल शॉप की दुकानें आवंटित की गई।
शराब की दुकानों की आवंटन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला आबकारी अधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि अंग्रेजी, देशी और मॉडलशॉप की दस दुकानें आवंटित हुई हैं। अभी आठ दुकानें अव्यवस्थित हैं।