फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Winds to blow at speeds of up to 100 kilometers per hour; Red Alert issued.

Lalitpur News: सौ किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट जारी

Fri, 29 May 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Winds to blow at speeds of up to 100 kilometers per hour; Red Alert issued.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में मौसम विभाग ने आज से दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम परिस्थितियों के चलते भारी बारिश, आंधी तूफान, अतिवृष्टि, बिजली गिरने को लेकर प्रशासन अलर्ट पर आ गया है।
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने सलाह दी कि मौसम विभाग के रेड अलर्ट के अनुसार आंधी-तूफान (70-100 किमी/घंटा) के दौरान लोग घरों के अंदर रहें। आंधी के दौरान बड़े होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन संपर्क नंबर - पुलिस/अग्निशमन सेवा 100 , 101, एंबुलेंस सेवा 108 , 102, जिलाधिकारी कार्यालय कंट्रोल रूम : 1077, 05176-272613 आदि पर संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन


-----
आपातकालीन व आवश्यक उपाय के लिए विभागों को किया सक्रिय
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, नगर निकाय, राजस्व, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय रखें। उन्होंने संभावित जलभराव, वृक्ष गिरने, विद्युत पोल/तार क्षतिग्रस्त होने, सड़क अवरोध, भवन क्षति अथवा अन्य आपदा संबंधी घटनाओं से निपटने को आवश्यक संसाधन पहले से उपलब्ध रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आवश्यक दवाइयां, प्राथमिक उपचार सामग्री, एंबुलेंस एवं आपात चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग द्वारा जर्जर विद्युत तारों, पोलों एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आपातकालीन मरम्मत दलों को सक्रिय रखा जाए।

आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह ने बताया कि 31 मई तक 6-8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में गिरावट और राज्य के अनेक हिस्सों में आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के साथ व्यापक वर्षा होगी। 29 मई को इसका प्रभाव सर्वाधिक (वायु गति 80-90 किमी/घंटा से 100 किमी/घंटा) होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed