{"_id":"9aeb7d300e1630c9f326e17e09fc38f7","slug":"will-run-from-january-to-campaign-against-pollution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी से चलेगा प्रदूषण के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी से चलेगा प्रदूषण के खिलाफ अभियान
ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जनपद में प्रदूषण में कमी लाने और प्रदूषणयुक्त वाहनों पर नकेल कसने के लिए जनवरी महीने में प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
इसमें प्रदूषण प्रमाण पत्रों की जांच के साथ ही नए कंप्यूटराइज्ड प्रदूषण सेंटर भी खोले जाऐंगे।
संभागीय परिवहन अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
इसमें सभी प्रकार के वाहनों को जारी किए जाने वाले प्रदूषण प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। वर्तमान में प्रदूषण टेस्टिंग सेंटरों पर मैनुअल रसीदों के जगह कंप्यूटराइज्ड कार्य होंगे।
मैनुअल काटी जाने वाली रसीदें पूर्णरूप से बंद की जाएंगी। इसके साथ ही जनपद में नए कंप्यूटराइज्ड प्रदूषण सेंटर भी खोले जाएंगे, ताकि सभी वाहनों की प्रदूषण की जांच की जा सके।
विज्ञापन
83 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूरा
नवंबर के महीने में 99.56 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई, जो लक्ष्य के सापेक्ष 83 प्रतिशत रही। संभागीय परिवहन अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि 10 से 16 दिसंबर तक विभाग द्वारा डग्गामारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया था, जिसमें विभाग द्वारा चार बसों समेत 16 वाहनों का चालान किया गया था।
तीन बसों समेत आठ वाहनों को बंद कराया गया था। अब विभाग द्वारा 17 से 23 दिसंबर तक ओवरलोड वाहनों के खिलाफ फिर से अभियान चलाया जा रहा है।