फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Will make major intersections encroachment free by adopting them: SP

प्रमुख चौराहों को गोद लेकर कराएंगे अतिक्रमण मुक्त : एसपी

Sun, 03 Sep 2023 11:41 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Will make major intersections encroachment free by adopting them: SP
गोद लेने वाले पुलिस अधिकारी नियमित एक घंटा वहां बैठेगें
विज्ञापन

व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण देने का किया वादा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने कहा शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण से आए दिन जाम लगता है। अतिक्रमण को हटवाकर एक-एक चौराहे को पुलिस अधिकारी गोद लेंगे और प्रतिदिन एक घंटे वहां बैठक व्यवस्था को सुधरवाएंगे। वह रविवार को एक होटल में आयोजित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में बोल रहे थे।
उधर, उन्होंने व्यापारी नेताओं से कहा वह प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, जिससे कोई भी व्यक्ति आपको अनावश्यक परेशान नहीं कर सकेगा। यदि कोई पुलिस कर्मी भी कभी परेशान करे तो उसकी फुटेज उपलब्ध कराएं सही होने पर वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

शहर के एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में एसपी ने कहा कि व्यापारी परिवार से होने के नाते वह व्यापारियों की समस्याओं को बखूबी जानते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी की सुरक्षा करना पुलिस का दायित्व है लेकिन इसके लिए उन्हें भी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने होंगे उसके कई फायदे भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को शत प्रतिशत भयमुक्त वातावरण देंगे। उन्होंने युवाओं को बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने को लेकर भी जागरूक किया। सीओ अभय नारायण ने कहा कि अपराधी की तीसरे नेत्र से निगरानी जरूरी है तभी उस पर सही कार्रवाई करना आसान होगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कार देने की जरूरत है जिससे अनुशासन में रहे और दूसरे को सम्मान दे सकें।

प्रांतीय चेयरमैन महेंद्र मयूर ने उद्योग व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती वर्ष को लेकर आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने से पुलिस को फीड बैक देने सहित अन्य समस्याएं बतलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन अंचल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल,रिक्की पटना, अजय जैन अज्जू के अलावा जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed