फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Will make daughters and their parents aware for education

बेटियों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के लिए करेंगी जागरूक

Mon, 09 May 2022 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Will make daughters and their parents aware for education
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में अमर उजाला के अपराजिता बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने शिक्षा के लिए बेटियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने की शपथ ली। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सूफिया ने छात्राओं को तमाम जानकारियां दीं।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला द्वारा चलाई जा रही अपराजिता मुहिम के अंतर्गत महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्या डॉ सूफिया ने छात्राओं से कहा कि शिक्षा के प्रति वो स्वयं जागरूक रहेंगी और अन्य बेटियों को व उनके अभिभावकों को भी जागरूक करने का काम करेंगी। निदेशक डॉ. पूजा यादव ने कहा कि नारी को अपनी गरिमा बनाए रखने के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है। बेटियां एक नहीं दो-दो घरों को रोशन करती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए। इस मौके पर डॉ. वंदना यागिक, प्रोफेसर प्रीती शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

अभिभावकों को बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वह आसपास रहने वालों की बेटियों की शिक्षा के लिए प्रेरित करें। -दीक्षा पटेल
सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए कई कानून तो बनाए हैं, लेकिन महिलाओं की कम शिक्षा के कारण ही उन्हें परेशान होना पड़ता है। इसलिए लड़कियों को पढ़ाना जरूरी है।-वर्षा कुशवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी समाज की तरक्की में शिक्षा का अहम योगदान होता है। प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह अपनी बेटियों को जरूर पढ़ाए और अन्य लोगों को भी जागरूक करे।-नंदिनी कुशवाहा
व्यक्तित्व के विकास में शिक्षा का अहम योगदान है। हमे खुद के साथ आसपास रहने वाली लड़कियों की पढ़ाई के लिए उनके अभिभावकों को जागरूक करना होगा। -आरती नामदेव

बेटियों को अपराजिता बनाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। हमे संकल्प लेना होगा कि समाज के हर वर्ग को बेटियां पढ़ाने के लिए जागरूक करेंगी। -रोशनी उपाध्याय
बेटियां हर क्षेत्र में आगे आ रहीं है जरूरत है कि उनका मनोबल बढ़ाए और उन्हें आत्मसम्मान से जीवन जीने की राह दिखाएं। -निराशा रैकवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed