फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wife suicide husband comment

पति की रोकटोक से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 13 Oct 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
wife suicide husband comment
socide. - फोटो : socide.
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला ने पति की रोकटोक से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला मोबाइल पर दूसरे युवक से बात करती थी और पति के मना करने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

ग्राम रायपुर निवासी आरती (29 वर्ष) पत्नी वृंदावन उर्फ कल्लू रविवार को दोपहर में घर में ही थी तभी उसका पति काम से लौटा और खाना मांगा तो उसने खाना नहीं बनाया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से चला गया। जब शाम को लौटा तो पत्नी ने उससे चाय को पूछा तो पति टीवी सुधरवाने के लिए बच्चों के साथ गांव में ही चला गया। इसके बाद जब वह लौटकर आया तो पत्नी अपने कमरे में रस्सी के सहारे पंखे के हुक पर फांसी के फंदे पर लटक रही थी। घर लौटने पर पति ने उसे तत्काल उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति ने गांव के ही चौकीदार के साथ जाकर जखौरा थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पति वृंदावन ने पुलिस को बताया कि वह एक वर्ष पहले तक गुजरात के अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करता था और उसका परिवार भी वहीं रहता था। जहां वह रहता था, उसके सामने ही रहने वाले एक इटावा के लड़के से उसकी पत्नी का मेलजोल बढ़ गया। लॉकडाउन के पहले वह परिवार सहित घर लौट आया, इसके बाद भी पत्नी अक्सर उस लड़के से बात करती रहती थी। उसने कई बार मना भी किया, लेकिन वह नहीं मानती थी। बीते रोज भी उक्त युवक से उसकी पत्नी बात कर रही थी, जिस पर उसने मना किया और उसे डाटा भी। इसी वजह से उसने फांसी लगा ली। वहीं, मृतका के पिता ग्राम गुरसौरा निवासी फेरन ने बताया कि उसकी पुत्री के साथ उसका पति अक्सर मारपीट करता था। बीते रोज भी मारने पीटने के चलते ही उसकी पुत्री ने फांसी लगाई है। फिलहाल जखौरा पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed