फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wife set her fire after dispute with husband

पत्नी ने कैरोसिन उड़ेलकर लगाई आग, बचाने में पति भी झुलसा

Sun, 19 Jul 2020 07:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
wife set her fire after dispute with husband
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा में पति से कहासुनी के बाद एक महिला ने कैरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। पत्नी को बचाने गया पति भी आग में झुलस गया। ग्वालियर में उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा निवासी रंजना कुशवाहा (30) पत्नी धर्मेश शनिवार की रात को अपने घर पर थी। इसी दौरान उनकी पति से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों शांत हो गए लेकिन रात करीब 9:30 बजे पत्नी रंजना ने खुद पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। आग की लपटें देख पति ने पत्नी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचाने के दौरान पति भी आग की लपटों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर किराएदारों ने किसी प्रकार आग बुझाई और कुछ दूरी पर रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों केेेे सूचना दी। इसके बाद वह पति-पत्नी को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन, ग्वालियर में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के दो पुत्री व एक पुत्र है। आग से झुलसे धर्मेश के भतीजे भागीरथ कुशवाहा ने बताया कि रंजना की मौत ग्वालियर में इलाज के दौरान हो गई है। उसका मायका ग्राम बिरारी में है। धर्मेश घर में ही रहता है और मकान में कई किराएदार रहते हैं। मकान से आने वाले किराए से घर खर्च चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed