फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wi fi facility

वाईफाई से लैस किए जाएंगे गांव

Wed, 27 Sep 2017 01:35 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 27 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
wi fi facility
wifi, lalitpur news - फोटो : demo
अब वह दिन दूर नहीं जब गांव में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों को अनाज के भावों की जानकारी घर बैठे मिल सकेगी। युवाओं को रोजगार की जानकारी के लिए शहर तक नहीं भागना पड़ेगा, पैसा भिजवाने के लिए बैंक की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। भारत सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत प्रथम चरण में जिले के 416 में से 160 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। पहले छह महीने तक हर गांव में यह सेवा नि:शुल्क रहेगी।
विज्ञापन


 इसके लिए काम पूरा करने का जिम्मा सीएसी कंपनी को दिया गया है। यह कंपनी बीएसएनएल के सहयोग से गांवों को वाईफाई से लैस करेगी। अब तक महरौनी ब्लाक के आठ गांवों में काम पूरा किया जा चुका है। गौरतलब है कि आखिरी छोर के व्यक्ति तक इंटरनेट की पहुंच बनाने और सरकार की हर योजना की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने डिजिटल योजना की शुरूआत की है। ग्रामीणों के लिए अब वह दिन दूर नहीं जब सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ पैनकार्ड, आधारकार्ड, बिजली के बिल, मोबाइल रिचार्ज के लिए भी शहर की ओर नहीं जाना पड़ेगा।  गांवों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना करने जा रही है। इसके साथ ही हर गांव में नि:शुल्क वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए पहले चरण में महरौनी, बार और तालबेहट ब्लाक के 160 गांवों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


इन गांवों में केंद्र सरकार और बीएसएनएल की मदद से सेंटर से गांव तक फाइबर ऑप्टिकल केबल डाली जाएगी। इसके लिए एक डिवाइस बीएसएनएल के ऑफिस और एक गांव में लगाई जाएगी। इससे कनेक्ट करते हुए पंचायत भवन या किसी सरकारी भवन पर वाईफाई डिवाइस लगा दी जाएगी। यह डिवाइस चारों दिशाओं में छह सौ मीटर तक दो एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा देंगे। इसके अतिरिक्त हर गांव के लिए आठ वाईफाई रिसीवर दिए जाएंगे, जो मेन डिवाइस से आठ ओर अलग- अलग दिशाओं में पांच से छह सौ मीटर की दूरी पर लगाए जाएंगे जो अतिरिक्त छह सौ मीटर तक इंटरनेट की सुविधा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह डिवाइस सोलर एनर्जी से लैस होंगी और लाइट से भी चलाया जा सकेगा। इसकी देखरेख के लिए हर गांव में कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) की एजेंसी दी जाएगी। इसके लिए जिले के महरौनी ब्लाक में 49 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। इसमें से खिरिया लटकंजू, छायन, नैनवारा, सैदपुर, पड़वा, लरगन समेत आठ ग्राम पंचायतों में यह सेवा शुरू की जा चुकी है। जबकि, कुछ स्थानों पर सरकारी भवन के ठीक न होने के कारण शुरू नहीं हो सकी है। ग्राम प्रधानों तक किट पहुंचा दी गई है। इसी तरह तालबेहट ब्लाक में 48 ग्राम पंचायत और बार ब्लाक में नौ ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। सामग्री की सप्लाई न होने के कारण यहां पर काम शुरू नहीं हो सका है।  


पहले चरण में जिले के 416 में से 160 ग्राम पंचायतों को दिसंबर महीने तक वाईफाई सुविधा से लैस करना है। इसके लिए तीन ब्लाक में यह काम तेजी से किया जा रहा है। प्वाइंट चिह्नित हो चुके हैं। सामग्री आते ही यहां भी काम शुरू करवा दिया जाएगा। कई जगह पर सरकारी भवनों में व्यवस्था न होने के कारण समस्या आ रही है तो वहां पर ग्राम प्रधानों से बात करके समस्या का समाधान किया जाएगा।  
अभिमन्यु शर्मा, जिला प्रबंधक सीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed