फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   WHO will advocate the death sentence awarded

फांसी की सजा कराने वाले अधिवक्ता होंगे सम्मानित

Sun, 17 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
WHO will advocate the death sentence awarded
ललितपुर। फास्ट ट्रैक कोर्ट से सास और साले को जिंदा जला देने वाले सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के अभियुक्त को फांसी की सजा दिलाने वाले सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता और मुख्य गवाह को 27 जनवरी को अभियोजन निदेशालय द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


अदालत ने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह की दलीलों के आधार पर सुनवाई कर करीब ढाई वर्ष  पूर्व 13 अगस्त 2015 को ग्राम खौंखरा निवासी अभियुक्त जुगल अहिरवार को दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। अभियुक्त ने पत्नी से विवाद के बाद थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम अजनौरा में पहुंचकर अपनी सास चमेली बाई और साले दीपचंद अहिरवार को घर में सोते समय पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था।
विज्ञापन


इस हत्याकांड में अभियोजन अधिकारी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने 13 गवाह पेश कर साक्ष्यों के साथ दलील देकर अभियुक्त को फांसी की सजा दिलाने की पैरवी की थी। न्यायाधीश ने 13 अगस्त 2015 को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोग के अभियोजन अधिकारी/जिला शासकीय अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह यादव, अभियोग के विवेचक विपिन कुमार सिंह और अभियोग के एक मुख्य गवाह दिनेश कुमार को 27 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे अभियोजन निदेशालय द्वारा उप्र पुलिस रेडियो मुख्यालय लखनऊ सभागार में सम्मानित किया जाएगा।


ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है कि थानाध्यक्ष बानपुर, तत्कालीन विवेचक एसआई विपिन कुमार सिंह और मुख्य गवाह दिनेश को उपस्थित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed