फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   whiskey

बंद होगी सौंरई में चल रही अवैध शराब की दुकान

Thu, 08 Dec 2016 12:12 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 08 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
whiskey
प्रशासन - फोटो : amar ujala
मड़ावरा (ललितपुर)। विकास खंड मड़ावरा के सामुदायिक सभागार में तहसीलदार मड़ावरा हेमंत चौधरी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन



ग्राम सौंरई निवासी हरदास रजक ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया की गांव में बस स्टैंड के पास प्रार्थी के घर के नजदीक काफी समय से अवैध शराब की दुकान संचालित हो रही है। शराबी आए दिन गाली गलौज करते हैं और देर रात तक उत्पात मचाते हैं। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इस संबंध में प्रार्थी ने थाना मड़ावरा में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। पीड़ित ने बताया कि उसने शराबियों के आंतक से परेशान होकर गांव को परिवार सहित छोड़ दिया है। पीड़ित का कहना है, कि जब तक अवैध दुकान बंद नहीं की जाती है। वह गांव नहीं जाएगा। तहसीलदार ने प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मड़ावरा थाने के एसआई को मौके पर बुलाकर संचालित अवैध शराब की दुकान बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed