फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   When his wife did not return from her parents' house, the young man committed suicide

Lalitpur News: मायके से पत्नी नहीं आई तो युवक ने कर ली खुदकुशी

Sun, 20 Jul 2025 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
When his wife did not return from her parents' house, the young man committed suicide
- कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मायके से पत्नी के वापस न आने पर युवक ने शराब के नशे में शुक्रवार की रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार की सुबह कमरे के अंदर मिला।

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम चौकी निवासी सरमन (35) का शव शनिवार की सुबह छत के कुंदे से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। बड़े भाई कमलेश के मुताबिक सरमन शराब पीने का आदी था। जिस कारण से करीब 6-7 दिन पूर्व सरमन की पत्नी सगुन को उसका पिता मायके ग्राम बगसपुर ले गया था। करीब तीन दिन पूर्व सरमन अपनी पत्नी को लेने के लिए गया था। लेकिन यहां ससुर व सालों ने गाली-गलौज कर अपमानित किया था और सगुन को भेजने से इन्कार कर दिया था। इसके दूसरे दिन सरमन का पिता चिमनलाल भी बहू सगुन को लेने के लिए गया। लेकिन वह नहीं आई। इससे सरमन काफी परेशान चल रहा था और शराब के नशे में सगुन को लाने की जिद करता रहता था। शुक्रवार की शाम को सरमन नशे में घर आया था और सगुन को लेने की बात करने लगा था। किसी प्रकार परिजनों ने उसे समझाया था। देर रात 12 बजे तक घर के लोग उसे समझाते रहे थे। जिसके बाद वह कमरे में सो गया था। शनिवार की सुबह सरमन की 12 वर्षीय पुत्री पूजा कमरे में झाडू लगाने गई तो यहां उसके पिता का शव फंदे पर लटकता देखा। यह जानकारी पूजा ने कमलेश को दी तो वह और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई-एक बहन में छोटा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। भाई कमलेश ने पत्नी के मायके से न आने से दुखी होकर शराब के नशे में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात कही। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed