{"_id":"6057b64d8ebc3ec5446dc498","slug":"wheat-crop-on-fire-lalitpur-news-jhs191425032","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरछई गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरछई गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग
विज्ञापन
खेत में जली गेहूं की फसल।
- फोटो : LALITPUR
अर्जुन खिरिया (ललितपुर)। पाली तहसील के ग्राम बछरई में रविवार को एक किसान के खेत में आग लग गई। इससे गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो जाता।
इन दिनों गेहूं की फसल कटाई का समय चल रहा है। किसान और श्रमिक खेतों में कटाई में लगे हैं। रविवार की दोपहर करीब एक बजे मजदूर खाना खाने चले गए। थोड़ी देर बाद देखा तो ग्राम बछरई के किसान हुकुूम चंद्र पटेल के खेत में आग लगी हुई थी। हवा का रुख तेज था। ग्रामीणों ने तत्काल गांव वालों को फोन कर बुलाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हएु आग बुझाने में जुट गए। शीघ्र ही उन्होंने आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास सटे खेतों की फसल बर्बाद होने से बच गई।
खेत में काम करने वाली महिला श्रमिक सुधा वंशकार ने बताया कि बगल के खेत में वह गेहूं काट रही थी। खाना खाने के बाद खेत पर जाने के लिए उठी तो देखा कि हुकुम चंद्र के खेत से आग लगी है। आग पर काबू पाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। हुकुम चंद्र ने बताया कि आग से करीब 50 डिसमिल खेत की फसल जलकर नष्ट हो गई।