{"_id":"659af38c2b00ee6ce2088d07","slug":"wetlands-will-be-created-at-the-foothills-of-dams-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-8623-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बांधों की तलहटी में बनेंगे वेटलैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बांधों की तलहटी में बनेंगे वेटलैंड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यहां वेटलैंड की काफी संभावना है। यह एक ऐसा दलदली इलाका होता है, जहां पक्षी अपने भोजन की तलाश में एकत्रित होते हैं। बांधों की तलहटी में ऐसे क्षेत्र देखे गए हैं। महावीर वन्य सैंक्चुअरी के समीप इसको संरक्षित किए जाने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए विचार किया जा रहा है।
वेटलैंड दिवस पर प्रदेश के छह जिलों में कार्यक्रम करने के लिए चिह्नित किया गया है, इसमें ललितपुर को भी शामिल किया गया है। पूर्व में यहां की वेटलैंड की सूची शासन को भेजी गई थी। अधिकांश भूमि बांध परियोजनाओं के भराव क्षेत्र में हैं। गोविंदसागर बांध के भराव क्षेत्र में काफी वेटलैंड मौजूद है। बेतवा के आसपास के क्षेत्रों को भी भेजा गया है। वेटलैंड में पक्षियों को पर्याप्त आहार मिलता है, जिससे वे यहां विचरण करते हैं। कई प्रकार के पक्षी इन वेटलैंड पर आते हैं। 28 जनवरी से दो फरवरी तक वेटलैंड संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने को पर्यावरण मंत्रालय ने निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में वेटलैंड भी शामिल हैं। शासन ने अभी विस्तृत कार्यक्रमों की सूची नहीं भेजी है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों में वेटलैंड की सूची दर्ज होने पर काफी प्रसन्नता है।
-- -- -- -- -- -- -
वेटलैंड दिवस पर यहां कार्यक्रम होने की संभावना जताई जा रही है। शासन को पूर्व में वेटलैंड की सूची भेजी गई थी। गोविंदसागर बांध व देवगढ़ में पक्षियों के लिए पर्याप्त वेटलैंड है।
विज्ञापन
सीरीन सिद्दकी, उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी