फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Weight Day is celebrated on the pattern of election

चुनाव की तर्ज पर मनाया जाए वजन दिवस

Thu, 03 Sep 2015 01:09 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। वजन दिवस के लिए नामित सेक्टर प्रभारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। संदर्भदाताओं ने कहा कि हर आंगनबाड़ी केंद्र पर दस से बारह बच्चे गंभीर अल्पवजन के होते हैं। इस मौके पर वजन दिवस को चुनाव की तर्ज पर मनाए जाने को कहा गया।
विज्ञापन



बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में शून्य से पांच साल के लगभग दो सौ चालीस लाख बच्चों में से तेईस लाख बच्चे गंभीर अल्पवजन के हैं। लेकिन, इनमें से केवल ढाई लाख बच्चों को ही गंभीर अल्पवजन की श्रेणी में चिह्नित किया गया है। वर्ष 2013 में भारत सरकार ने सर्वे कराया था, इसमें पाया गया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर दस से बारह बच्चे गंभीर अल्पवजन के होते हैं, जबकि वर्तमान में केवल एक- दो बच्चे ही चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस गैप को पूरा करने के उद्देश्य से सात व दस सितंबर को वजन दिवस मनाया जा रहा है। प्रथम चरण में सात सितंबर को ब्लाक मड़ावरा, महरौनी, बिरधा व शहर में वजन दिवस मनाया जाएगा। द्वितीय चरण में दस सितंबर को शेष ब्लाकों में वजन दिवस मनाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों की सूची तैयार करा ली गई है। वजन दिवस के दौरान सेक्टर प्रभारियों के साथ सुपरवाइजर साथ रहेगी, जिससे निरीक्षण में सेक्टर प्रभारियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी नामित सेक्टर प्रभारी, पर्यवेक्षण अधिकारी, सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं, कार्यकत्री, आशाएं अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें। उन्होंने सभी से वजन दिवस को चुनाव की तरह सफल आयोजन बनाने को कहा है। प्रशिक्षण में डीडीओ देवेंद्र प्रताप, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी जेएस वक्सी, जल निगम के अधिशासी अभियंता यशवीर सिंह, उप कृषि निदेशक हंसराज, समस्त सेक्टर प्रभारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed