फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   way to delhi from up- chandrapal

उत्तर प्रदेश से ही दिल्ली के लिए जाता है रास्ता- डॉ चंद्रपाल यादव

Sun, 29 Aug 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
way to delhi from up- chandrapal
किसान सम्मेलन को संबोधित करते डॉ चंद्रपाल यादव - फोटो : LALITPUR
उत्तर प्रदेश से ही दिल्ली के लिए जाता है रास्ता : डॉ चंद्रपाल यादव
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)। सपा के राज्य सभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों के कहने पर चल रही है। तभी देश की संपत्ति को लगातार बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार 150 रेलगाड़ी बेचने जा रही है जो कि आप लोगों के टैक्स से तैयार कराई गई थी। उन्होंने भीड़ में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से ही दिल्ली के लिए रास्ता जाता है। वह महरौनी में सपा के किसान व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
शनिवार को सौजना रोड पर स्थित एक बरात घर में आयोजित किसान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मेहनत किसान करता है और मुनाफा करोड़पति कमा रहे हैं। डॉ चंद्रपाल बोले कि बुंदेलखंड में अखिलेश सरकार ने विकास किया है और मौजूदा सरकार सिर्फ फीता काटने का काम कर रही है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। कई लोगों पर झूठे मुकदमे लिखाए जा रहे है। ऐसा लगता है कि आज पुलिस और अपराधियों में कोई अंतर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधान सभा के चुनाव में अगर आप सब लोग महफूज रहना चाहते हैं तो आप सब मिलकर चुनाव के लिए कमर कस लीजिए क्योंकि उत्तर प्रदेश से ही दिल्ली के लिए रास्ता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी प्रतिनिधि आरपी सिंह निरंजन ने कहा कि नोटबंदी से लेकर राशन वितरण तक समूचे देश को लाइन में लगा दिया, देश की जनता जानती है कि उत्तर प्रदेश से ही रास्ता दिल्ली तक जाता है इसलिए सारे देश की नजर उत्तर प्रदेश पर टिकी है। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार लानी है और देश को बचाना है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कालका प्रसाद यादव, गिन्नी राजा,शिल्पी रजक, राजेश यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में वृषभान यादव, राघवेंद्र भौडेले , यूनिस अली हाशमी, गिन्नी राजा, बलराम निरंजन, युनिस अली हाशमी, राजा चौधरी, भागेश खजुरिया, पुरुषोत्तम प्रजापति, संतोष यादव, बलराम निरंजन, राघवेंद्र निरंजन, प्रदीप साहू, संतोष निरंजन, जगभान सिंह राजपूत, रीतेश साहू, राम कुमार कक्का, ब्रजेंद्र यादव, इंद्रेश यादव, दीपू अजान, छक्की लाल प्रजापति, परम कुशवाहा, सौरभ लखपति, बच्चू कुशवाहा, हीरा लाल लोधी, अख्तर सिद्धकी, प्रसन्न यादव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed