{"_id":"66f71f7eae72f4859f03fc06","slug":"water-will-be-provided-from-cwr-in-the-medical-college-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-121532-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में सीडब्ल्यूआर से दिया जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में सीडब्ल्यूआर से दिया जाएगा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमरपुर हाईवे के पास स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में 59 लाख रुपये से बन रहे स्वच्छ जलाशय से पेयजल सप्लाई की जाएगी। डोंडाघाट स्थित जल संस्थान परिसर में 400 केएल का सीडब्ल्यूआर का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा।
मेडिकल काॅलेज के भवन में अब तक पानी की सुविधा नहीं है। यहां लगभग चार करोड़ रुपये से पेयजल सुविधा मुहैया करानी थी। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। डोंडाघाट से नदनवारा तक गई पुरानी जर्जर लाइन की मरम्मत की गई। इसके लीकेज ठीक किए गए। साथ ही हाईवे से भवन तक लगभग एक किलोमीटर नई लाइन बिछाई गई। बीते दिनों पानी की सप्लाई भी अस्थाई तौर पर शुरू कर टेस्टिंग की जा रही है।
जल संस्थान द्वारा डोंडाघाट स्थित जल संस्थान परिसर में 59 लाख रुपये से स्वच्छ जलाशय का निर्माण किया जा रहा है। इस सीडब्ल्यूआर की क्षमता 400 केएल है। इसके निर्माण से मेडिकल कॉलेज को अलग से पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
सीडब्ल्यूआर का निर्माण शुरू हो गया है, जो जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण होने से मेडिकल कॉलेज को पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई हो सकेगी।
- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान